क्षेत्रीय सरकार ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उसने जांच के लिए एक विशेष स्थायी इकाई की स्थापना की है जिसमें सभी सुरक्षा एजेंसियां शामिल होंगी। यह विशेष ईकाई इन संदिग्ध हत्याओं की जांच करेगी।
हथियारबंद संदिग्धों के साथ पुलिस के गश्ती दल की मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी के मारे जाने के बाद हत्याओं का यह सिलसिला शुरू हुआ।
लीगल मेडिकल संस्थान के स्थानीय फोरेंसिक ब्यूरो प्रमुख ओरलैंडो साल्डागो के मुताबिक, इस घटना के बाद शहर में 24 लोगों की हत्या कर दी गई और ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि इन्हें फांसी दी गई है। सरकार ने इन हत्याओं की पुलिसकर्मी की मौत से जुड़ने की संभावना से इंकार नहीं किया है।
dharmpath.com dharmpath