डार्टमंड ने स्वीडन के किशोर स्ट्राइकर इसाक से अनुबंध किया

डार्टमंड, 23 जनवरी (आईएएनएस)। जर्मनी के फुटबाल क्लब बोरूसिया डार्टमंड ने सोमवार को स्वीडन के नाबालिग स्ट्राइकर 17 वर्षीय एलेक्जेंडर इसाक के साथ करार किया है।

इस करार पर डार्टमंड के खेल निदेशक माइकल जोर्क ने कहा, “इसाक बेहद प्रतिभाशाली स्ट्राइकर हैं, जिनके साथ यूरोप के शीर्ष क्लब करार करना चाहते हैं।”

माइकल ने कहा, “हम खुश हैं कि उन्होंने डार्टमंड को चुना। हमें और इसाक को भी इस करार की क्षमता पर पूरा भरोसा है।”

स्वीडन के फुटबाल क्लब एआईके सोल्ना की जूनियर टीम से जुड़े रहे इसाक अब भी एक किशोर खिलाड़ी हैं, जिससे उनके डार्टमंड क्लब में स्थानांतरण के लिए फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा से खास स्वीकृति की जरूरत है।

किशोर खिलाड़ी इसाक ने स्वीडन के क्लब सोल्ना के लिए 16 साल की उम्र में खेलना शुरू किया था और अब तक खेले गए 29 मुकाबलों में उन्होंने 13 गोल दागे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493