फैजल के परिवार की लड़कियां सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर

मुंबई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता अली फैजल ने अपनी भतीजियों और चचेरी बहनों का सेल्फ डिफेंस क्लास में नामांकन कराया है।

यह सब तब शुरू हुआ जब लंदन में अली की चचेरी बहन ने मार्शल आर्ट सीखना शुरू किया। उसके बाद उन्होंने लखनऊ और इलाहाबाद में अपने संबंधियों को मार्शल आर्ट और आत्मसुरक्षा के गुर सीखने के लिए उनका नामांकन कराया।

अली ने एक बयान में कहा, “हमारे देश में आज के समय में जो हो रहा है, इसे देखते हुए मैंने ऐसा किया है।”

उन्होंने कहा, “काश! मैं स्कूलों में नैतिक शिक्षा के लिए फंड दे सकता। यह समय की जरूरत है, खासकर औरतों के लिए, उन्हें जब जरूरत हो किसी को मारने से भी नहीं घबराना चाहिए। इसलिए मैंने ऐसा किया है। और मैं इसके लिए लड़ता रहूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493