जॉन लीजेंड नस्लवाद से चिंतित

लॉस एंजेलिस, 24 जनवरी (आईएएनएस)। ग्रैमी अवार्ड विजेता गायक जॉन लीजेंड का कहना है कि उन्हें जब एक फोटोग्राफर ने ‘बंदर’ कहा तो वह आहत नहीं हुए, लेकिन वह अभी भी मौजूद नस्लवाद को लेकर चिंतित हैं।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, ‘ऑल ऑफ मी’ गाने के गायक ने पापराजी फोटोग्राफर की आलोचना की है, लेकिन लीजेंड कहते हैं कि वह उसकी टिप्पणी से आहत नहीं हुए हैं क्योंेकि वह समझदार और मजबूत हैं।

गायक ने कहा, “हम एक-दूसरे के बगल में थे और हमने हैरानी से एक दूसरे को देखा, ‘क्या सच में उसने ऐस3 कहा है?’ उसने सच में ऐसा कहा था। उसने मुझे बंदर कहा।”

उन्होंने कहा कि अश्वेतों को लंबे अर्से से अपमानित किया जा रहा हैं। उन्हें बंदर कहा जाता है और अमानवीकरण व अपमान हमेशा से नस्लवाद और अश्वेतों को अधीन रखने का तरीका रहे हैं। यह अमेरिकी इतिहास का हिस्सा है और जाहिर तौर पर यह वर्तमान समय का भी हिस्सा है।

गायक कहते हैं कि पूर्व राष्ट्रपति ओबामा और उनकी पत्नी की भी तुलना बंदर से करते देखा गया है। यह अक्सर होता रहा है। लीजेंड अभी भी समाज में नस्लवाद की मौजूदगी को शर्म की बात मानते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493