‘लक्कुनोडू’ से ढेर सारी उम्मीदें और सपने : विष्णु

चेन्नई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। तेलुगू एक्शन-कॉमेडी ‘लक्कुनोडू’ की रिलीज का इंतजार कर रहे अभिनेता विष्णु मंचू ने कहा कि इस फिल्म से उनकी बहुत-सी उम्मीदें और सपने जुड़े हुए हैं। यह फिल्म दुनियाभर में गुरुवार को रिलीज होगी।

विष्णु ने गुरुवार को ट्विटर पर कहा, “‘लक्कुनोडू’ 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी। फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है, इससे बहुत-सी उम्मीदें और सपने हैं। आपके प्यार और समर्थन की आवश्यकता है।”

राज किरण द्वारा निर्देशित फिल्म में हंसिका मोटवानी, तनिकेल्ला भरानी, प्रभास श्रीनू और सत्यम राजेश जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

यह फिल्म इससे पहले तीन फरवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह पहले ही गुरुवार को रिलीज होगी।

निर्माताओं के मुताबिक, ट्रेलर से अच्छी प्रतिक्रिया के बाद फिल्म की अभूतपूर्व मांग है।

बयान के मुताबिक, निर्माता एमवीवी सत्यनारायण ने छुट्टी और फिल्म के साथ लंबा सप्ताहांत देखते हुए यह फिल्म गणतंत्र दिवस पर रिलीज करने का फैसला किया। अमेरिका में यह फिल्म अकेले रिलीज होगी, क्योंकि वहां इस सप्ताह कोई दूसरी तेलुगू फिल्म नहीं रिलीज हो रही है। अमेरिका में बुधवार को फिल्म के विशेष प्रीमियर की योजना बनाई गई है।

फिलहाल, विष्णु आगामी तेलुगू फिल्म ‘सारदा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493