एयर एशिया का रिश्वतखोरी मामले में संलिप्तता से इनकार

कुआलालंपुर, 24 जनवरी (आईएएनएस)। मलेशिया की सस्ते किराए वाली विमानसेवा एयर एशिया ने ब्रिटिश विमान इंजन निर्माता कंपनी रॉल्स-रॉयस से जुड़े रिश्वतखोरी मामले में संलिप्तता से इनकार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ब्रिटिश मीडिया में पहले आई खबरों में कहा गया था कि ‘सीरियस फ्रॉड ऑफिस’ ने रॉल्स-रॉयस से जुड़े रिश्वतखोरी मामले में संलिप्त विदेशी कंपनियों में एयर एशिया के भी शामिल होने की बात कही है।

हालांकि, एयर एशिया ने कुआलालंपुर के शेयर बाजार बर्सा मलेशिया को दिए विवरण में रॉल्स-रॉयस के साथ किसी भी प्रकार का संबंध होने से इनकार किया है।

एयर एशिया ने मीडिया में जारी इन खबरों के संदर्भ में कहा, “हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि एयर एशिया रॉल्स- रॉयस के साथ किसी प्रकार के संबंध या लेनदेन में शामिल नहीं है और कंपनी को लेख में उल्लिखित किसी मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493