मध्यप्रदेश को बनाएंगे कुष्ठमुक्त प्रदेश

300114n10भोपाल :स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों ने आज कुष्ठ निवारण दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश को कुष्ठ रोग मुक्त प्रदेश बनाने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के सभा कक्ष में आज प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्री प्रवीर कृष्ण ने यह संकल्प दिलवाया। इस अवसर पर संचालक एनआरएचएम सुश्री एम. गीता और स्वास्थ्य संचालक श्री संतोष मिश्रा उपस्थित थे।

सेवाभावी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ देसीगन सम्मानित

कुष्ठ रोग निवारण संकल्प के अवसर पर मूलत: आंध्र प्रदेश निवासी और पूरे देश में कुष्ठ रोग निवारण क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले डॉ. केवी देसीगन का सम्मान किया गया। डॉ. देसीगन ने मध्यप्रदेश के मालवा अंचल विशेष रूप से सनावद में भी समय-समय पर यात्राएँ की हैं और कुष्ठ रोग के निवारण में लगे चिकित्सकों और समाज-सेवियों का उत्साह-वर्धन किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के सलाहकार रहे छियासी वर्षीय डॉ. देसीगन ने आगरा, जबलपुर नगर में भी उल्लेखनीय सेवाएँ दी हैं। आज एनआरएचएम सभा कक्ष में डॉ. देसीगन ने कुष्ठ रोग निवारण के अनुभवों के बारे में विस्तार से बनाया। उन्होंने कहा कि अब कुष्ठ रोग के बारे में भ्रांतियाँ कम हो रही हैं। स्वास्थ्य शिक्षा के प्रयासों से देश में कुष्ठ रोगियों की संख्या में काफी कमी आई है। डॉ. देसीगन ने मध्यप्रदेश में कुष्ठ नियंत्रण के प्रयासों की तारीफ की। कार्यक्रम में कुष्ठ निवारण में एमडीटी उपचार प्रणाली की उपयोगिता को रेखांकित किया गया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493