दोस्ताना मुकाबले के लिए ब्राजील पहुंची कोलंबिया टीम

रियो डी जनेरियो, 24 जनवरी (आईएएनएस)। कोलंबिया की राष्ट्रीय फुटबाल टीम बुधवार को खेले जाने वाले दोस्ताना मुकाबले के लिए ब्राजील पहुंच गई है।

उल्लेखनीय है कि कोलंबिया विमान हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों की वित्तीय सहायता के लिए इस दोस्ताना मुकाबले का आयोजन किया जा रहा है, जो कोलंबिया और ब्राजील की टीम के बीच खेला जाएगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस मैच में दोनों टीमों में केवल दक्षिण अमेरिका के फुटबाल खिलाड़ी खेलेंगे।

ब्राजील सेरी-ए में फ्लामेंगो की ओर से खेलने वाले कोलंबियाई मिडफील्डर गुस्तावो सुएलर ने कहा कि इस मैच को दोनों टीमों के खिलाड़ी गंभीरता से खेलेंगे।

कोलंबिया के 24 वर्षीय गुस्तावो ने कहा, “हम एक अच्छे कार्य के लिए यह मैच खेल रहे हैं, जिससे हम विमान हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों की मदद के लिए खेल रहे हैं।”

गुस्तावो ने कहा, “इस दुर्घटना ने हमें काफी हद तक प्रभावित किया। ऐसे में हमारे पास यह मैच एक अवसर है कि हम राष्ट्रीय टीम के साथ अपनी क्षमता को दर्शा सकें।”

उल्लेखनीय है कि पिछले साल 28 नवम्बर को कोलंबिया जा रहा विमान मेडेलिन के पास पहाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 71 लोगों की मौत हो गई, जिसमें कापेकोइंस क्लब के 19 खिलाड़ी और स्टाफ सदस्य शामिल थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493