स्वरूप खान ‘बिग मेमसाब’ में प्रदर्शन करेंगे

मुंबई, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘पीके’ के गाने ‘ठरकी छोकड़ो’ से सुर्खियों में आए गायक स्वरूप खान नृत्य आधारित रियलिटी शो ‘बिग मेमसाब’ में गुरुवार को नजर आने वाले हैं।

एक बयान के अनुसार, गायक बिग मैजिक चैनल के इस शो के दौरान जबरदस्त प्रदर्शन करेंगे।

खान ने कहा, “गायिकी बचपन से ही मेरा जुनून रहा है। यह वास्तव में एक सम्मान की बात है। मुझे लगता है अपने जुनून का लाइव प्रदर्शन करना बहुत महत्वपूर्ण है। और मैं ‘बिग मेमसाब’ के सभी प्रतिभागियों में एक जैसा ही उत्साह देख सकता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493