घर बेचने के बाद भावुक हुईं हीथ लेजर की पत्नी मिशेल

लॉस एंजेलिस, 25 जनवरी (आईएएनएस)। दिवंगत अभिनेता हीथ लेजर की अभिनेत्री मिशेल विलियम्स ने बताया कि जब उन्होंने अपने पति के निधन के छह साल बाद अपना घर बेचा तो वह भावुक हो गई थीं।

लॉस एंजेलिस, 25 जनवरी (आईएएनएस)। दिवंगत अभिनेता हीथ लेजर की अभिनेत्री मिशेल विलियम्स ने बताया कि जब उन्होंने अपने पति के निधन के छह साल बाद अपना घर बेचा तो वह भावुक हो गई थीं।

वेबसाइट ‘एसीशोबीज डॉट कॉम’ के मुताबिक, 36 वर्षीय अभिनेत्री ने बताया कि जब वह और उनकी 11 वर्षीय बेटी घर से बाहर निकलीं तो उस समय वह भावुक हो गईं।

उन्होंने डब्ल्यूएसजे पत्रिका को बताया, “उस समय मैं भावुक थी। यह वो जगह थी, जहां हम रहते थे। शायद इसी वजह से मुझे रोना आ रहा था।”

लेजर का वर्ष 2008 में अत्यधिक मात्रा में ड्रग्स लेने के कारण निधन हो गया। उस समय विलियम्स 27 वर्ष की थीं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493