ब्यूनस आयर्स, 25 जनवरी (आईएएनएस)। कनाडा में अगले माह खेले जाने वाले डेविस कप में मौजूदा चैम्पियन अर्जेटीना के लिए विश्व वरीयता में चौथे स्थान पर रह चुके जुआन मार्टिन डेल पोटरे नहीं खेलेंगे।
अर्जेटीना टीम के कप्तान डेनियल ओर्सेनिक ने इसकी घोषणा की।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, अगले माह तीन से पांच फरवरी तक अर्जेटीना और इटली के बीच डेविस कप विश्व ग्रुप के मैच खेले जाएंगे। कप्तान डेनियल ने कहा इस टूर्नामेंट में अर्जेटीना की ओर से डिएगो श्वाट्र्जमैन, होरासियो जेबालोस, गुइडो पेला और लियोनाडरे मायेर खेलेंगे।
39वीं विश्व वरीयता प्राप्त 28 वर्षीय डेल पोटरे ने पिछले साल नवम्बर में हुए डेविस कप टूर्नामेंट में क्रोएशिया के खिलाफ अर्जेटीना की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
अर्जेटीना डेविस कप टीम के कप्तान डेनियल ने कहा, “मैं इटली के खिलाफ खेलने वाले खिलाड़ियों के नाम से संतुष्ट हूं।”
डेनियल ने कहा, “पोटरे और डेलबोनिस की अनुपस्थिति स्वाभाविक है। अगर वह नहीं खेल रहे हैं, तो इसका मतलब है कि वह स्वयं को इस प्रतियोगिता के लिए 100 प्रतिशत तैयार नहीं मान रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath