पिछले वर्ष दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे की 8.36 करोड़ यात्रियों ने सेवाएं लीं

दुबई में पिछले साल हुए आईएटीए वल्र्ड पैंसेजर फोरम में दुबई एयरपोर्ट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पॉल ग्रिफ्थ्स ने 2016 में 8.5 करोड़ यात्रियों की उम्मीद जताई थी।

इस विमान हब को तीन अगस्त, 2016 को उस समय झटका लगा था, जब भारत के तिरुवनंतपुरम से दुबई के लिए रवाना हुआ एमिरेट्स एयरलाइन का बोइंग 777 विमान की दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग कराई गई थी। विमान दुर्घटना का शिकार हुआ और उसमें आग लग गई थी।

विमान में सवार चालक दल के 18 सदस्यों सहित 300 लोगों को इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन एमिरेट्स का एक दमकल कर्मी आग बुझाते वक्त मारा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493