रूस में 2009 के बाद शराब के सेवन में 33 प्रतिशत की कमी

रूसी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने उपभोक्ता अधिकार संरक्षण एवं मानव कल्याण के निरीक्षण के लिए काम करने वाली रूस की संघीय सेवा (रेस्पोट्रेब्नेदजोर) के हवाले से बताया कि प्रति व्यक्ति शराब के सेवन की मात्रा 2009 के 15 लीटर से घटकर 10 लीटर हो गई है।

रेस्पोट्रेब्नेदजोर के अनुसार, यह सकारात्मक परिवर्तन शराब विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने, शराब उत्पादों के लिए न्यूनतम मूल्य निर्धारित करने, इसके सेवन के लिए न्यूनतम आयु निर्धारित करने और इसके खुदरा वितरण पर प्रतिंबध लगाने से आया है।

शराब के सेवन से बीमार पड़ने वाले रोगियों की संख्या में भी 24 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

विश्व स्वास्थ्य स्ंगठन ने शराब के सेवन के संबंध में जो मानक निर्धारित किया है, उसकी तुलना में रूस में इसके सेवन का स्तर अभी भी खतरनाक है, क्योंकि प्रति व्यक्ति शराब के सेवन की मात्रा आठ लीटर से अभी भी ज्यादा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493