तेहरान, 25 जनवरी (आईएएनएस)। पुर्तगाल के फुटबाल क्लब सी.एस. मारिटिमो ने ईरान के गोलकीपर आमिर अबेदजादेह के साथ करार किया है। समाचार एजेंसी तस्नीम की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 23 वर्षीय गोलकीपर करार के तहत 18 माह तक मारिटिमो में रहेंगे। उनके करार से संबंधित वित्तीय जानकारियों को साझा नहीं किया गया है।
मारिटिमो क्लब में आमिर को उनके हमवतन खिलाड़ी अलिरजा हेगहिघी के स्थान पर शामिल किया गया है। वह ईरान की राष्ट्रीय टीम के पूर्व गोलकीपर अहमद रजा अबेदजादेह के बेटे हैं।
dharmpath.com dharmpath