विटोरिया (स्पेन), 25 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेन का फुटबाल क्लब अलावेस 13 साल बाद पहली बार कोपा डेल रे के सेमीफाइनल में प्रवेश करने में सफल हुआ है।
अलावेस ने दूसरी श्रेणी के क्लब एल्कोर्कोन के साथ दूसरे चरण का मैच गोलरहित ड्रॉ खेलते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
पहले चरण के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अलावेस ने एल्कोर्कोन को 2-0 से हराया था।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, एलावेस ने क्वार्टर फाइनल में 2-0 से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में कदम रखा।
कोपा डेल रे में मंगलवार देर रात खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम अलावेस ने एल्कोर्कोन के खिलाफ आक्रामक शुरुआत की थी।
एक समय अलावेस के लिए एलेक्जेंडर कटानी गोल करने के बेहद करीब थे, लेकिन उनका शॉट एल्कोर्कोन के गोल पोस्ट के ऊपर से बाहर चला गया। इसके पांच मिनट बाद कटानी के साथ खिलाड़ी एलेक्सिस रुआनो भी गोल करने से चूक गए।
इस दौरान, एल्कोर्कोन के खिलाड़ियों ने भी गोल करने का भरसक प्रयास किया, लेकिन मेहमान टीम के भी सारे प्रयास असफल रहे और इस तरह यह मैच 0-0 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
dharmpath.com dharmpath