आस्ट्रेलियन ओपन : सेमीफाइनल में पहुंची सानिया-डोडिग की जोड़ी (लीड-1)

मेलबर्न, 25 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा अपने क्रोएशियाई जोड़ीदार इवान डोडिग के साथ बुधवार को आस्ट्रेलियन ओपन में मिश्रित युगल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

टूर्नामेंट के मिश्रित युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सानिया-डोडिग की जोड़ी ने भारत के शीर्ष युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और गैब्रिएल डाब्रोव्स्की की जोड़ी को तीसरे टाईब्रेक सेट तक खिंचे मुकाबले में मात दी।

सानिया-डोडिग ने बोपन्ना और डाब्रोव्स्की की जोड़ी को एक घंटे सात मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 3-6, 12-10 से मात देकर सेमीफाइनल में कदम रखा।

पहले सेट में सानिया-डोडिग ने 6-4 से जीत हासिल की। इसके बाद दूसरे सेट को बोपन्ना-डाब्रोव्स्की ने 6-3 से जीत स्कोर बराबर कर लिया। इसके बाद दोनों जोड़ियों के बीच तीसरा टाईब्रेक सेट खेला गया।

तीसरे टाईब्रेक सेट में दोनों जोड़ियों के बीच रोमांचक खेल देखा गया। एक समय पर दोनों जोड़ियों का स्कोर 10-10 से बराबर था, लेकिन अगले ही पल में सानिया-डोडिग ने बढ़त हासिल कर तीसरा सेट 12-10 से जीत लिया।

टाईब्रेक सेट को जीतकर क्वार्टर फाइनल मुकाबले को अपने नाम करने के साथ ही सानिया-डोडिग की जोड़ी ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में कदम रखा।

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में सानिया और डोडिग का सामना भारत के लिएंडर पेस-मार्टिना हिंगिस या समांथा स्टोसुर-सैम ग्रोथ में से किसी एक जोड़ी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493