पेट्रोलियम की खपत दर बढ़ी

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। देश में पेट्रोलियम उत्पादों की खपत में वृद्धि देखी गई है। अप्रैल से दिसंबर के दौरान डीजल की खपत में गिरावट के बावजूद पेटकोक की मांग में वृद्धि से इस क्षेत्र में नौ फीसदी का इजाफा देखा गया।

जेफरीज की ओर से बुधवार को जारी एक रपट में कहा गया है, “वित्त वर्ष 2017 के प्रथम नौ महीनों में पेट्रोलियम उत्पादों की खपत में सालाना आधार पर नौ फीसदी की वृद्धि हुई। डीजल की मांग में गिरावट के बावजूद पेटकोक, गैसोलीन, एलपीजी, एटीएफ तथा ईंधन तेल की मांग में वृद्धि से यह बढ़ोतरी हुई है।”

रपट में कहा गया है कि पेट्रोलियम उत्पादों की खपत वृद्धि दर मजबूत बनी हुई है, हालांकि यह पिछले साल के 10.9 फीसदी की उच्च दर से थोड़ी कम है। अप्रैल-दिसंबर के दौरान डीजल की खपत की वृद्धि 3.7 फीसदी रही, जबकि पिछले साल यह 7.5 फीसदी थी।

रपट के मुताबिक, अप्रैल-दिसंबर की अवधि में पेटकोक की खपत ने गैसोलीन की खपत को पीछे छोड़ दिया। वहीं, सरकार की नीतियों के कारण केरोसिन की खपत में तेज गिरावट देखी गई। वहीं रसोई गैस की खपत में 12 सालों में सबसे तेज वृद्धि दर देखी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493