संडरलैंड से जुड़े मैनचेस्टर सिटी के पूर्व खिलाड़ी जोलेओन

लंदन, 25 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब संडरलैंड ने मैनचेस्टर सिटी के पूर्व डिफेंडर जोलेओन लेसकोट के साथ करार की घोषणा की है।

इस करार के तहत जोलेओन संडरलैंड के साथ प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र के अंत तक बने रहेंगे।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, जोलेओन ने मंगलवार को इंग्लिश प्रीमियर लीग सूची में सबसे नीचे स्थित क्लब संडरलैंड के साथ छह माह का करार किया है।

इंग्लैंड की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के साथ 26 मुकाबले खेल चुके जोलेओन एक बार फिर डेविड मोयेस के साथ होंगे। 2006 से 2009 तक एवर्टन के कोच रहे डेविड के नेतृत्व में जोलेओन कई मुकाबले खेल चुके हैं।

संडरलैंड में 15 नंबर की जर्सी पहनने वाले जोलेओन का पिछले साल नवम्बर में एईके एथेंस टीम के साथ करार समाप्त हो गया था, जिसके बाद वह किसी भी क्लब में शामिल नहीं हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493