मुंबई, 25 जनवरी (आईएएनएस)। ‘डांस इंडिया डांस’ के चर्चित डांसर राघव जुयाल ने बताया कि डांसिंग उनका जुनून है और अभिनय, मेजबानी का कौशल उनमें स्वाभाविक है।
उन्होंने डांस शोज के प्रतियोगी के तौर पर शुरुआत की और फिलहाल वह फिल्मों और धारावाहिकों में अभिनय के साथ-साथ मेजबानी में भी हाथ आजमा रहे हैं।
यह पूछे जाने पर कि उन्हें किसमें मजा आता है, राघव ने आईएएनएस से कहा, “मैं कहूंगा कि डांसिंग, एक्टिंग और मेजबानी एक ही चीज है। जो लोग मेरे करीबी हैं वे कहते हैं कि मैं सभी चीजों में मास्टर हूं। डांसिंग मेरा जुनून है, जबकि अभिनय और मेजबानी मुझमें स्वाभिक है।”
वह फिलहाल ‘राइजिंग स्टार’ की मेजबानी कर रहे हैं, इसमें प्रतियोगी लाइव प्रस्तुति देंगे।
उन्होंने कहा, “‘राइजिंग स्टार’ की मेजबानी मेरे लिए अलग तरह की है, क्योंकि यह मेजबानी का पहला अनुभव है। मैं इसके लिए उत्साहित हूं।”
‘सोनाली केबल’ और ‘एबीसीडी 2’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे अभिनेता ने कहा, “कुछ नई परियोजनाएं हैं। इस समय मैं मयूर बरोट की आगामी फिल्म ‘नवाबजादे’ पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। यह जयेश प्रधान द्वारा निर्देशित है।”
dharmpath.com dharmpath