मंगलवार की रात एक दुबले-पतले शख्स को बड़े पेट के साथ देखकर शंघाई रेलवे स्टेशन के सुरक्षा कर्मचारियों को संदेह हुआ।
निरीक्षकों ने उसके पेट के ऊपर एक लंबे से कपड़े के थैले को लिपटा देखा। उसमें हाथी दांत से बने 10 उत्पाद थे। उसने पीठ पर लटकाए बैग में भी हाथी के दांत से बने सामान रखे हुए थे।
इस बीच, पुलिस ने उसके भागने की कोशिश कर रहे साथी को भी पकड़ लिया। उसके पास बरामद सूटकेस से 30 और हाथी दांत के उत्पाद मिले।
स्थानीय वन्यजीव संरक्षण संघ के जीव विज्ञानियों का कहना है कि ये उत्पाद अफ्रीकी हाथियों के दांतो से बनाए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath