वीर दास ने अपना एप लांच किया

मुंबई, 26 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता वीर दास ने अपना एप – वीर दास ऑफिशियल लांच किया है। एप को अभिनेता और स्टैंड-अप कॉमेडियन के टूर डेट्स, वीडियोज, पोस्ट्स और उनसे जुड़ी जानकारियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

वीर ने एक बयान में कहा, “एप को ऐसे डिजाइन किया गया है, जहां मैं अपने प्रशंसकों से सीधे बातचीत कर सकता हूं। यहां लोगों को एक जगह ही गाने, फिल्म, स्टैंड-अप कॉमेडी इत्यादि मिल जाएंगे। मैं इसके लिए बेहद उत्साहित हूं।”

इस एप को एआईडीएआईओ सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन प्रा.लि. के सहयोग से वीरदास कॉमेडी ने बनाई है। इसे इस महीने शुरू किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493