हॉलीवुड को मजबूत महिला नायिका की जरूरत : रूबी रोज

लॉस एंजेलिस, 26 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री रूबी रोज का कहना है कि उन्हें अक्सर महसूस होता है कि हॉलीवुड में मजबूत महिला नायिका की जरूरत है।

अभिनेत्री यह भी मानती हैं कि उनकी आने वाली फिल्म ‘रेसीडेंट एविल : द फाइनल चैप्टर’ में महिला कलाकारों की सशक्त भूमिका है और वे इस कमी को पूरा करती हैं।

रोज ने अपने बयान में कहा, “फिल्म ‘रेसीडेंट एविल..’ के बारे में एक चीज जो मुझे पसंद आई, वह यह है कि इससे मुझे लगा कि हॉलीवुड एक सशक्त महिला किरदार का निर्माण कर रहा है, जो किसी पुरुष पर आश्रित नहीं है, जो किसी पुरुष मुख्य किरदार की साथी भर नहीं है और न ही मुख्य पुरुष किरदार की पत्नी है।”

‘रेसीडेंट इविल : द फाइनल चैप्टर’ फिल्म ‘रेसिडेंट एविल’ सीरीज की छठी फिल्म है। यह इसी नाम के एक वीडियो गेम पर आधारित है। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट की यह फिल्म भारत में तीन फरवरी को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493