मणिरत्नम की अगली तेलुगू फिल्म का शीर्षक ‘चेलिया’

चेन्नई, 26 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार मणिरत्नम की आगामी तमिल रोमांटिक ‘काटरु वेलियिदई’ के तेलुगू संस्करण का शीर्षक ‘डुएट’ से बदलकर ‘चेलिया’ रख दिया गया है।

बयान के मुताबिक, निर्माताओं ने गुरुवार को घोषणा की कि फिल्म के तेलुगू संस्करण का शीर्षक ‘डुएट’ से बदलकर ‘चेलिया’ रखा गया है।

कार्थी और अदिति राव हैदरी द्वारा अभिनीत फिल्म की पृष्ठभूमि बर्फ से ढकी कश्मीर की पृष्ठभूमि पर बनी है। इसकी शूटिंग कश्मीर, ऊटी और हैदराबाद के कुछ स्थानों पर हुई।

फिल्म में कार्थी पायलट की भूमिका में हैं, जबकि अदिति एक चिकित्सक के किरदार में हैं।

इसमें श्रद्धा श्रीनाथ, आरजे बालाजी और दिल्ली गणेश जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं। इसका संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है।

यह फिल्म मार्च या अप्रैल में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493