शतरंज : हरिकृष्ण ने कार्लसन को ड्रॉ पर रोका

विजिक आन जी (नीदरलैंड्स), 26 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय ग्रैंड मास्टर पेंटाला हरिकृष्ण ने टाटा स्टील शतरंज चैम्पियनशिप में विश्व विजेता नॉर्वे के मैग्सन कार्लसन को रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को ड्रॉ पर रोक दिया।

टूर्नामेंट के 10वें दौर में सफेद मोहरों से खेल रह हरिकृष्ण ने कार्लसन को दो घंटे तक चले मुकाबले में कड़ी टक्कर दी।

मुकाबले में जीतने के मौके दोनों खिलाड़ियों के पास थे लेकिन किसी भी खिलाड़ी अपने विपक्षी की चाल को कामयाब नहीं होने दिया। समय बीत रहा था और मैच के परिणाम की उम्मीद नहीं थी इसलिए दोनों खिलाड़ियों ने मुकाबला ड्रॉ करने के फैसला लिया। इस ड्रॉ से दोनों को आधा-आधा अंक मिला।

मैच के बाद हरिकृष्ण ने कहा, “यह बेहद मुश्किल मुकाबला था और इसलिए हमें अंत में ड्रॉ के लिए राजी होना पड़ा।”

भारतीय खिलाड़ी ने अभी तक इस टूर्नामेंट में एक मैच जीता है जबकि आठ ड्रॉ खेले हैं। एक में उन्हें हार मिली है।

एक दिन के आराम के बाद हरिकृष्ण शुक्रवार रात नीदरलैंड्स के अनीश गिरी से भिड़ेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493