रायसेन। नीलकंठेश्वर मंदिर पाटन हरदौट में 55 वां श्री रूद्ध महायज्ञ संस्थापक स्वामी साकेतवासी मंहत भगवानदास जी महाराज सिद्ध बबा की त्याग तपस्या व प्रेरणओं एवं अंतिम इच्छाओं से प्रेरित होकर 3 फरवरी से आयोजित किया जा रहा है जो प्रशासन की निगरानी में आयोजित किया जा रहा है।
मेला व रूद्ध महायज्ञ में 3 फरवरी को सर्व प्रायश्चित,गणेश पूजन,जल यात्रा,मंडल प्रवेश, 4 फरवरी बसंत पंचमी विशेष जलापर्ण एवं ग्रह स्थापना हवन,5 से 8 फरवरी तक हवन एवं 9 फरवरी को पूर्णाहूति,ब्रम्हण भोज,भण्डारा एवं बिदाई का कार्यक्रम आयोजित होगा। 2 फरवरी को मले में लगाई जाने वाली दुकानों को जगह आवंटित की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath