नरगिस जेसिका ‘मिस स्लोन’ देखने को उत्साहित

मुंबई, 26 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी अपनी आगामी इंडो-अमेरिकन फिल्म ‘5 वेडिंग्स’ के अंतिम भाग की शूटिंग के लिए इन दिनों न्यूयार्क में हैं। वह हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका चैस्टन की चर्चित फिल्म ‘मिस स्लोन’ देखने के लिए उत्साहित हैं। इस फिल्म में जेसिका के काम की बेहद सराहना हुई है।

यह फिल्म तीन फरवरी को पीवीआर पिक्चर्स द्वारा रिलीज की जाएगी।

अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें जेसिका का काम हमेशा से पसंद रहा है। वह फिल्म में एक सशक्त राजनीतिक प्रचारक की भूमिका में हैं।

नरगिस ने एक बयान में कहा, “मुझे हमेशा से जेसिका का काम पसंद रहा है। ‘मिस स्लोन’ एक सशक्त और शातिर महिला की कहानी है जो बड़े लोगों को फंसाकर उन्हें ठगती है।”

फिल्म ‘5 वेडिंग्स’ जीवन के विभिन्न हिस्सों की कहानी और एक कॉमेडी फिल्म है। इसका निर्देशन नम्रता सिंह गुजराल ने किया है। फिल्म में राजकुमार राव, बो डेरेक, कैंडी क्लार्क, एन्नीलीज वान डेर पोल और सुविंदर विकी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493