हॉलीवुड हस्तियों ने मैरी टायलर मूर को दी श्रद्धांजलि

लॉस एंजेलिस, 26 जनवरी (आईएएनएस)। ओपरा विनफ्रे, माइकल कीटन, एलेन डिजेनर्स और वियोला डेविस जैसी हॉलीवुड की मशहूर हस्तियों ने अमेरिकी टेलीविजन अभिनेत्री मैरी टायलर मूर के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मूर का 80 साल की आयु में निधन हो गया।

वह ‘द डिक वेन डाइक शो’ और ‘द मैरी टायलर शो’ से मशहूर हुई थी। लंबे समय से मूर के प्रचारक और प्रतिनिधि ने बुधवार को उनके निधन की पुष्टि की।

अभिनेत्री की प्रवक्ता मारा बक्सबाउन ने अपने बयान में कहा, “मैरी टायलर मूर का अपने दोस्तों और पिछले 33 सालों से ज्यादा समय से पति डॉक्टर एस. रॉबर्ट लेविने की मौजूदगी में निधन हो गया।”

टीवी शो ‘मैरी टायलर मूर शो’ में उनके बॉस की भूमिका में नजर आने वाले एड एस्नर ने ट्वीट किया, “मेरी संवेदनाएं आपके और आपके परिवार के साथ है। आपको पता है कि मैं अपको प्यार करता हूं और आपकी सहनशक्ति पर भरोसा करता हूं।”

ओपरा विनफ्रे ने एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, “अभी भी इस तस्वीर को देखकर मुझे रोना आ रहा है। मुझे अभी भी यकीन नहीं होता कि मैरी टायलर मूर ने मेरे चेहरे का स्पर्श किया। मैं हमेशा उन्हें प्यार करूंगी।” 1997 में ‘द ओपरा विनफ्रे शो’ पर पहुंचकर मूर ने विनफ्रे को हैरान कर दिया था और उन्हें देखकर विनफ्रे की आंखों में आंसू आ गए थे।

माइकल कीटन ने ट्वीट किया, “मैरी एक नगीना थीं। वह प्रतिष्ठित, मेरी बॉस, मेरी सह-कलाकार और दोस्त थी और मैं उन्हें हमेशा याद करूंगा।”

एलेन डिजेनर्स ने लिखा, “मैरी टायलर मूर ने सभी महिलाओं की दुनिया बदल दी। मैं उनके परिवार को अपना प्यार भेजती हूं।”

वियोला डेविस ने कहा, “एक महिला की पहली बार स्वतंत्र, हास्यास्पद और संवेदनशील महिला के रूप में वास्तविक छवि गढ़ने के लिए धन्यवाद। टीवी का चेहरा बदलने के लिए शुक्रिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493