पाकिस्तान ने टीवी पर प्रमुख पत्रकार को प्रतिबंधित किया

इस्लामाबाद, 26 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया की निगरानी संस्था (पेमरा) ने गुरुवार को देश के प्रमुख टीवी एंकर आमिर लियाकत पर ‘घृणा फैलाने’ को लेकर प्रतिबंध लगा दिया।

पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (पेमरा) द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया, “आमिर लियाकत और उनके कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से घृणा फैलाने को लेकर प्रतिबंधित कर दिया गया है।”

नोटिस में कहा गया है, ‘ऐसे नहीं चलेगा’ कार्यक्रम के मेजबान आमिर लियाकत किसी भी कार्यक्रम की मेजबानी नहीं करेंगे या बोल न्यूज पर किसी भी रूप में दिखाई नहीं देंगे।

इसमें कहा गया, “उपरोक्त आदेशों का अनुपालन नहीं किए जाने पर चैनल बोल न्यूज का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाएगा।”

सामाजिक कार्यकर्ता जिब्रान नासिर ने पेमरा में टीवी एंकर के खिलाफ उन्हें ‘बदनाम’ करने को लेकर एक आधिकारिक शिकायत दायर की है।

मीडिया निगरानी संस्था को की गई शिकायत में जिब्रान ने कहा कि बोल नेटवर्क के एंकर ने उनके और 4 से 8 जनवरी के बीच लापता हुए ब्लॉगरों के खिलाफ एक ‘दुर्भावनापूर्ण, मानहानिकारक जीवन को खतरे में डालने वाला अभियान’ शुरू किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493