मुंबई, 27 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिवस शुक्रवार को तेजी है।
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.39 बजे 164.66 अंकों की तेजी के साथ 27,872.80 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 39.45 अंकों की तेजी के साथ 8,642.20 पर कारोबार करते देखे गए।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 52.89 अंकों की तेजी के साथ 27,761.03 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 7.75 अंकों की तेजी के साथ 8,610.50 पर खुला।
शेयर बाजार गुरुवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर बंद थे।
dharmpath.com dharmpath