संरा महासचिव ने चीनी नागरिकों को नववर्ष की बधाई दी

अपने वीडिया संदेश में गुटेरेस ने कहा, “यह नई शुरुआत का प्रतीक है। यह ऊर्जा, दृढ़ता और जिम्मेदारी की मजबूत भावना पर बल देता है। ये प्रेरणादायक विशेषताएं संकट के समय में हमारे मार्गदर्शन में मदद करती हैं।”

गुटेरेस ने बुधवार रात को जारी वीडियो संदेश में 2017 को शांति का साल बनने का आह्वान करते हुए कहा, “हमें संघर्षो, मानव अधिकारों के हनन, गरीबी और अन्य संकटों से निपटने के लिए एक साथ मिलकर काम करना चाहिए।”

चीन का चंद्र नववर्ष वसंत महोत्सव के रूप में भी जाना जाता है। चीन का यह सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493