अमिताभ ने ‘रईस’, ‘काबिल’ को सराहा

मुंबई, 27 जनवरी (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन ने शाहरुख खान और ऋतिक रोशन की हालिया रिलीज फिल्मों ‘रईस’ व ‘काबिल’ की प्रशंसा की है।

अमिताभ ने गुरुवार रात ट्विटर पर साझा किया कि उन्हें फिल्म ‘रईस’ में शाहरुख का गुस्से वाला अंदाज पसंद आया।

अमिताभ ने लिखा, “बधाई शाहरुख.. ‘रईस’.. इसमें आपका गुस्सा पसंद आया।”

अमिताभ और शाहरुख ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘मोहब्बतें’ और ‘कभी अलविदा न कहना’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

बिग बी ने ऋतिक की ‘काबिल’ की प्रशंसा करते हुए इसे यथार्थपूर्ण फिल्म करार दिया।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “‘काबिल’ यथार्थपूर्ण फिल्म है। बेहद प्यारा, बेहतरी प्रदर्शन, निर्देशक संजय गुप्ता ने बेहद दक्षता के साथ इसका निर्देशन किया है। बधाई!”

राहुल ढोलकिया द्वारा निर्देशित ‘रईस’ गुजरात की पृष्ठभूमि पर बनी है। फिल्म में शाहरुख नकारात्मक भूमिका में हैं। इसके साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री महीरा खान ने भी बॉलीवुड में कदम रखा है।

वहीं ‘काबिल’ एक ²ष्टिबाधित प्रेमी जोड़े पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493