बात सबकी सुने और न्यायोचित करें

4906-300x189भोपाल :गृह एवं जेल मंत्री श्री बाबूलाल गौर ने कहा कि पुलिस के अधिकारी सबकी बात सुनें और न्यायोचित कार्यवाही करें। पुलिस फोर्स सेवा का सबसे अच्छा संस्थान है और उसकी समाज में महत्वपूर्ण भूमिका है। श्री गौर आज प्रशिक्षु आइपीएस अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे।

श्री गौर ने कहा कि भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी बनकर आपने एक अच्छा कार्य किया है। अच्छा कार्य करने वालों को अवसर अच्छे मिलते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी के तौर पर आप निष्पक्षता से काम करें।

मंत्री श्री गौर से आज भारतीय पुलिस सेवा मध्यप्रदेश कॉडर 2012 बेच के 7 प्रोबेशनर आफिसर्स आईजी ट्रेनिंग श्री एल.सी. भारती के साथ थे। आईजी ट्रेनिंग में बताया कि अधिकारियों का प्रशिक्षण अगले सप्ताह पूरा हो रहा है और इनकी जिलों में पद-स्थापना कर दी गई है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493