मुंबई, 27 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने लोकप्रिय अमेरिकी टॉक शो ‘द एलेन डिजेनर्स शो’ की मेजबान एलेन डिजेनर्स को अद्भुत महिला बताते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।
हॉलीवुड में फिल्म ‘ट्रिपल एक्स : द जेंडर केज’ से कदम रखने वाली दीपिका इस महीने की शुरुआत में ‘द एलेन डिजेनर्स शो’ में नजर आई थीं।
गुरुवार को दीपिका ने ट्विटर के जरिए डिजेनर्स को शुभकामनाएं दी। डिजेनर्स 59 साल की हो गई हैं।
दीपिका ने ट्वीट किया, “अद्भुत महिला आपको जन्मदिन मुबारक।”
शो में सफेद ड्रेस पहनकर शामिल होने वाली दीपिका ने ‘ट्रिपल एक्स : द जेंडर केज’ के बारे में बात की थी।
यह फिल्म ‘ट्रिपल एक्स’ श्रृंखला की तीसरी फिल्म है। इससे पहले साल 2002 में ‘ट्रिपल एक्स’ और 2005 में ‘ट्रिपल एक्स : स्टेट ऑफ द यूनियन’ रिलीज हो चुकी है।
डीजे क्रूसो निर्देशित ‘ट्रिपल एक्स : द जेंडर केज’ में विन डीजल, रूबी रोज, सैमुएल एल जैक्सन, डोनी येन और टोनी जा भी हैं।
dharmpath.com dharmpath