महिला गोल्फ : अमनदीप ने जीता दूसरे चरण का खिताब

अहमदाबाद, 27 जनवरी (आईएएनएस)। पंचकूला की अमनदीप द्राल ने हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर-2017 के दूसरे चरण का खिताब अपने नाम कर लिया है।

उन्होंने केंसविले गोल्फ एंड कंट्री क्लब में शुक्रवार को तीसरे दौर में वन ओवर 73 का स्कोर कर खिताब जीता।

तीन दौर की समाप्ति के बाद उनका कुल स्कोर वन अंडर 215 रहा। दूसरे स्थान पर कोलकाता की स्मृति मेहरा रहीं उनका कुल स्कोर 218 रहा। तीसरे स्थान पर गौरिका बिश्नोई रहीं।

तीसरे एंव अंतिम दिन बढ़त के साथ मैदान पर उतरीं अमनदीप की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वह तीसरे और छठे होल में बोगी खेल गईं। मध्यांतर से ठीक पहले नौवें होल पर उन्होंने एक बर्डी लगाई।

जीत को करीब देखकर उन्होंने सावधानी से खेलना शुरू किया और 14वें होल में बर्डी लगाई। अंतिम होल में वह बोगी खेल गईं हालांकि इस बोगी का उन्हें नुकसान नहीं हुआ।

स्मृति ने मध्यांतर से पहले कई उतार-चढ़ाव देखे। उन्होंने चौथे, पांचवें, आठवें और नौवें होल में बर्डी लगाई जबकि दूसरे, तीसरे और सातवें होल पर वह एक शॉट से चूक गईं।

मध्यांतर के बाद उन्होंने सिर्फ एक बोगी और एक बर्डी लगाई।

गुड़गांव की गौरिका का कुल स्कोर 221 रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493