एचआईएल : मुंबई ने पंजाब को 10-4 से दी करारी मात

मुंबई, 27 जनवरी (आईएएनएस)। कप्तान फ्लोरिन फुच और अफ्फान युसूफ के दो-दो गोलों की मदद से दबंग मुंबई ने हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के पांचवें संस्करण में शुक्रवार को मौजूदा विजेता पंजाब वॉरियर्स को 10-4 के विशाल अंतर से हरा दिया।

मुंबई, 27 जनवरी (आईएएनएस)। कप्तान फ्लोरिन फुच और अफ्फान युसूफ के दो-दो गोलों की मदद से दबंग मुंबई ने हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के पांचवें संस्करण में शुक्रवार को मौजूदा विजेता पंजाब वॉरियर्स को 10-4 के विशाल अंतर से हरा दिया।

इस जीत के बाद मुंबई की टीम कलिंगा लांसर्स को हराकर छह टीमों की अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। मुंबई के तीन मैचों में 12 अंक हो गए हैं जबकि कलिंगा के 10 अंक हैं।

जर्मनी के फुच ने मुंबई के लिए 30 और 43वें मिनट में गोल दागे।

मैच की शुरुआत से मुंबई ने आक्रामण जारी रखे और पाचंवें मिनट में निक्किन थमैया ने फील्ड गोल दाग टीम को 2-0 से आगे कर दिया।

गौरतलब है कि एचआईएल में एक फील्ड गोल को दो माना जाता है।

पंजाब ने भी पलटवार करने में देर नहीं लगाई और मैट घोडसे ने मुंबई के हरमनप्रीत सिंह से गेंद छीनते हुए 13वें मिनट में फील्ड गोल मार स्कोर बराबर कर दिया।

दूसरे क्वार्टर के मध्य में दोनों टीमों को एक-एक पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन दोनों ही अपने खाते में गोल नहीं डाल सकीं।

दूसरा क्वार्टर समाप्त होने से कुछ देर पहले मुंबई ने बढ़त ले ली थी। फुच ने 30वें मिनट में घेरे के बाएं कोने से शानदार शॉट खेल पंजाब के गोलकीपर क्लेमोंस को छकाते हुए बेहतरीन फील्ड गोल दागा।

तीसरे क्वार्टर में पंजाब और मुंबई ने आक्रामक हॉकी खेलना जारी रखा। इस दौरान फुच ने अपना दूसरा गोल किया। निक्किन द्वारा बेसलाइन से खेला गया शॉट फुच के पास आया जिसे उन्होंने गोलपोस्ट की दिशा दिखाई।

पंजाब ने काउंटर अटैक किया। 44वें मिनट में अरमान कुरैशी ने करीब से तेज शॉट मार गेंद को गोलपोस्ट में भेजा। इस गोल के बाद भी पंजाब अभी भी मुंबई से 4-6 से पीछे थी।

इसके बाद अफ्फान द्वारा किए गए दो फील्ड गोलों ने पंजाब को हार के मुंह में ढकेल दिया। 49वें मिनट में गुरजंत सिंह के पास को अफ्फान ने सफलतापूर्वक गोलपोस्ट में डाला। दो मिनट बाद उन्होंने एक और बेहतरीन शॉट खेल अपना दूसरा गोल कर टीम को 10-4 से जीत दिलाई।

यहां से गोल के अंतर को आखिरी मिनटों में पाट पाना पंजाब के लिए नामुमकिन साबित हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493