दोहा, 28 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल खिलाड़ी जावी हर्नांदेज ने अपने क्लब अल साद के साथ नए करार पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस नए करार के तहत जावी 2017-18 सत्र तक क्लब में बने रहेंगे।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को 37 साल के हुए स्पेनिश जावी अल साद में 2015-16 सत्र की शुरुआत में शामिल हुए थे। इससे पहले वह बार्सिलोना के साथ 17 सत्र तक रहे।
अल साद क्लब कतर लीग में 40 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इस लीग सूची में लेखविया क्लब शीर्ष पर है।
dharmpath.com dharmpath