टीवी पर पहली बार साड़ी में दिखीं फराह

मुंबई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। कोरियोग्राफर-फिल्मकार फराह खान लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 9’ के सेट पर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई काले रंग की साड़ी पहने नजर आईं।

कथित तौर पर ऐसा पहली बार है, जब उन्होंने भारतीय टेलीविजन पर साड़ी पहनी है।

जहां सभी प्रतियोगी ‘अंदाज’ राउंड की तैयारी में जुटे हैं, वहीं फराह ने साड़ी पहन कर सभी को चौंका दिया।

फराह ने कहा, “अपने ‘अंदाज’ को बदलने का यह शानदार मौका था और साड़ी सही विकल्प था। यह मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई खूबसूरत लाल बॉर्डर वाली काले रंग की साड़ी है। साड़ी बहुत खूबसूरत है और यह मेरा और मनीष मल्होत्रा दोनों का विचार था।”

उन्होंने कहा, “इसे खास बनाने के लिए मैंने पियर्ल इयरिंग पहने, जो मेरे ज्वैलरी बॉक्स से है। मैं इस मौके के लिए बहुत उत्साहित थी कि मुझे साड़ी में देखकर मेरी प्रशंसा हो।”

फराह गायक सोनू निगम और संगीतकार अनु मलिक के साथ इस शो में निर्णायक के तौर पर नजर आ रही हैं।

इसका प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493