‘काबिल’ अभिभूत करने वाली फिल्म : यामी

मुंबई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री यामी गौतम का कहना है कि उनकी हालिया फिल्म ‘काबिल’ उनको खुशी का अहसास कराने वाली और उन्हें अभिभूत कर देने वाली फिल्म है।

मुंबई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री यामी गौतम का कहना है कि उनकी हालिया फिल्म ‘काबिल’ उनको खुशी का अहसास कराने वाली और उन्हें अभिभूत कर देने वाली फिल्म है।

इस फिल्म में ऋतिक रोशन भी हैं। फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 25 जनवरी को 10.43 करोड़ रुपये की कमाई की।

फिल्म में यामी नेत्रहीन महिला की भूमिका निभा रही हैं, जिनके साथ निर्दयतापूर्वक दुष्कर्म किया जाता है। अभिनेत्री फिल्म की सफलता से बेहद खुश हैं।

यामी ने अपने बयान में कहा, “आपके अभिनय को देखने के बाद लोग जो प्यार और गर्मजोशी दिखाते हैं उससे बढ़कर कोई और इनाम नहीं हो सकता। ‘काबिल’ मेरे लिए हर पहलू से खुशी देने वाली और अभिभूत करने वाली फिल्म रही है।”

यामी ने ‘विक्की डोनर’ और ‘बदलापुर’ में विविधतापूर्ण भूमिकाएं निभाई है।

फिलहाल ‘काबिल’ का सफलता का आनंद ले रही यामी आगामी फिल्म ‘सरकार-3’ में काम करने के लिए तैयार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493