जायन मलिक सचमुच खास : टेलर स्विफ्ट

लंदन, 29 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका टेलर स्विफ्ट का कहना है कि उनके गाने ‘आई डोंट वन्ना लिव फॉरएवर’ के सहयोगी जायन मलिक ‘सचमुच खास और अद्भुत हैं।’

टेलर ने वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के हवाले से बताया, “मैं जायन को लंबे समय से जानती हूं। मुझे लगता है उनकी आवाज बहुत ही अलग है। वह बेहद खास और अद्भुत हैं।”

स्विफ्ट ने कहा, “उनके साथ काम करना बेहद शानदार है। उन लोगों के साथ काम करना बेहद शानदार होता है, जिन्हें आप जानते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493