वियतनाम में शूटिंग शानदार रही : सायेशा

चेन्नई, 29 जनवरी (आईएएनएस)। ‘शिवाय’ से चर्चित अभिनेत्री सायेशा ने हाल ही में तमिल फिल्म ‘वेनामेगन’ की हुई शूटिंग को शानदार करार दिया।

सायेशा ने आईएएनएस से कहा, “वियतनाम की जलवायु हैरान कर देने वाली थी, क्योंकि हमें ठंड की उम्मीद नहीं थी। हम इसके लिए तैयार भी नहीं थे, लेकिन यहां शूटिंग शानदार रही।”

विजय द्वारा निर्देशित फिल्म सायेशा की पहली तमिल फिल्म है।

उन्होंने कहा, “हम प्रत्येक दिन शूटिंग के लिए मीलों दूर जाते थे, लेकिन यह कसरत पूरी तरह उपयोगी थी, क्योंकि इसके चलते हम नए स्थान पर पहुंचे और हमने ऐसी जगह खोज निकाली, जिसके बारे में हम जानते नहीं थे।”

फिल्म की टीम ने थाईलैंड में भी शूटिंग की।

फिल्म की पूरी टीम के साथ संबंधों के बारे में उन्होंने कहा, “जब हम थाईलैंड में थे तो निर्देशक से लेकर प्रत्येक व्यक्ति रात के भोजन पर मिलता था। हम एक परिवार की तरह बन गए और अब हमारे संबंध बहुत खास रहे।”

फिल्म का संगीत हैरिस जयराज ने दिया है। इसमें जयराम रवि, वरुण और थम्बी रमैया जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493