वाशिंगटन, 29 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीन अन्य कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं, जो प्रतिबंधों की पैरवी, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) के पुनर्गठन और इस्लामिक स्टेट को परास्त करने की योजना पर केंद्रित हैं।
सीएनएन की रपट के मुताबिक, ट्रंप ने शनिवार को इन आदेशों पर हस्ताक्षर किए।
ट्रंप ने इन आदेशों पर हस्ताक्षर करते हुए पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा लगाए गए एक प्रतिबंध का जिक्र किया।
ट्रंप की तरह ओबामा ने भी अमेरिका में सुधार, राजनीतिक सेवाओं में सुधार और रोजागर बढ़ाने का दृष्टिकोण के साथ अभियान चलाया था।
ट्रंप ने कहा, “अब दो साल का प्रतिबंध है, जिसमें ढेरों खामियां हैं।”
प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को प्रतिबंधों की पैरवी करने वाले कार्यकारी आदेश में विदेशी सरकारों की ओर से आजीवन प्रतिबंध की पैरवी करना शामिल होगा।
dharmpath.com dharmpath