‘ट्रंप व थेरेसा की मुलाकात प्रतीकात्मक रूप से महत्वपूर्ण’

इन दोनों नेताओं ने शुक्रवार को पहली बार अमेरिका की राजधानी में मुलाकात की और इसके बाद एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया। 20 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद ट्रंप की किसी विदेशी नेता के साथ यह पहली बैठक थी।

किंग्स कॉलेज लंदन के अंतर्राष्ट्रीय संबंधों और अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक अर्थव्यवस्था के विशेषज्ञ डॉ. रमोन पचेको पारदो ने कहा है कि इस मुलाकात की केवल छोटी सी जानकारी मिली है लेकिन यह बैठकमहत्वपूर्ण रही है।

पारदो ने शनिवार को कहा, “इस बैठक का काफी प्रतीकात्मक महत्व है। इससे पता चलता है कि ब्रिटेन के अमेरिका सहित दुनिया भर में कई देश मित्र हैं।”

लंदन स्थित वैश्विक मामलों के थिंक टैंक चाथम हाउस के एसोसिएट फेलो क्वेंटिन पील ने भी पारदो से सहमति जताते हुए कहा कि नाटो की दो सबसे बड़ी सैन्य शक्तियों का प्रतिनिधित्व करने वाले देशों के दो नेताओं के बीच हुई बैठक प्रतीकात्मक रूप से ही महत्वपूर्ण है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493