मेलबर्न, 29 जनवरी (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर ने आस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीत लिया है।
फेडरर ने रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी स्पेन के राफेल नडाल को 6-4, 3-6, 6-1, 3-6, 6-4 से मात देकर मेलबर्न में पांचवीं बार खिताबी जीत दर्ज की।
फेडरर ने पांच साल के अंतराल के बाद कोई ग्रैंड स्लैम जीता है। अंतिम बार उन्होंने 2012 में विंबलडन खिताब अपने नाम किया था। फेडरर ने इससे पहले 2010 में आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता था।
dharmpath.com dharmpath