बीजिंग, 29 जनवरी (आईएएनएस)। बीजिंग के 11 पार्को और चीनी संग्रहालयों और खूबसूरत वादियों को देखने के लिए चंद्र नववर्ष या वसंत महोत्सव के पहले दिन कुल 180,000 पर्यटक उमड़े।
बीजिंग, 29 जनवरी (आईएएनएस)। बीजिंग के 11 पार्को और चीनी संग्रहालयों और खूबसूरत वादियों को देखने के लिए चंद्र नववर्ष या वसंत महोत्सव के पहले दिन कुल 180,000 पर्यटक उमड़े।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, वसंत महोत्सव के दौरान सार्वजनिक रूप से छुट्टियां रहती हैं और कई सारे कार्यक्रम, समारोह, फीलों की प्रदर्शनी, विंटर स्पोर्ट्स (सर्दियों के खेल) शहर भर के पार्को में आयोजित होते हैं।
कई लोगों ने कहा कि छुट्टियों के दौरान इन पार्को में जाना उनके लिए महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं मेंसे एक है।
बीजिंग पार्क कार्यालय के मुताबिक, शनिवार को टाओरांटिंग पार्क में 40,000 पर्यटक पहुंचे, जबकि हैवन पार्क के मंदिर और समर पैलेस में 30,000 पर्यटक पहुंचे।
dharmpath.com dharmpath