आस्ट्रेलिया : उच्च न्यायालय की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश ने शपथ ली

केनबरा, 30 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के उच्च न्यायालय की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में सुजैन केफेल ने सोमवार को केनबरा में शपथ ली।

सुजैन ने रॉबर्ट फ्रेंच का स्थान लिया है।

आस्ट्रेलिया के उच्च न्यायालय के 113 वर्ष पुराने इतिहास में सुजैन पहली महिला हैं जो इस पद पर आसीन हुई हैं।

केफेल ने शपथ ग्रहण के बाद अपने संबोधन में अपनी नियुक्ति को कानूनी क्षेत्र में महिलाओं के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि बताया।

केफेल ने कहा, “इस अदालत में अधिक महिलाओं की नियुक्ति से यह संदेश जाएगा कि अब महिलाओं के पास भी इस अदालत की न्यायाधीश बनने की जरूरी कानूनी क्षमताएं, अनुभव और योग्याएं हैं।”

केफेल को आस्ट्रेलिया के अटॉर्नी जनरल जॉर्ज ब्रांडिस ने पद की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि केफेन की कहानी महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी प्रोत्साहित करती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493