सेरी-ए : युवेंतस ने अपनी बढ़त मजबूत की

रोम, 30 जनवरी (आईएएनएस)। युवेंतस ने रविवार को सैसुओलो को 2-0 से हराते हुए सेरी-ए तालिका के शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक अर्जेटीनी स्ट्राइकर गोंजालो हिग्वेन और जर्मन खिलाड़ी सामी खेदिरा ने युवेंतस के लिए गोल किए।

हिग्वेन ने जहां मैच के नौवें मिनट में गोल करते हुए युवेंतस को पहली सफलता दिलाई वहीं सामी ने 25वें मिनट में गोल किए।

सेरी-ए तालिका में युवेंतस के 51वें अंक हैं जबकि सैसुओलो 24 अंकों के साथ 14वें स्थान पर है।

अन्य मैच में सैम्पडोरिया ने रोमा को 3-2 से हराया। रोमा अभी 47 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है जबकि सैम्पडोरिया के 27 अंक हैं और वह तालिका में 12वें स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493