दक्षिण कोरिया में हवाई यात्रियों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर

सियोल, 30 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के विमान यात्रियों की संख्या में 2016 में रिकॉर्ड तेजी देखी गई। कम किराए वाली विमान सेवाओं के विस्तार के बीच देश में आने वाले और यहां से जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की संख्या में तेज वृद्धि दर्ज हुई है।

परिवहन मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

‘योनहाप न्यूज एजेंसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, विमान यात्रियों की संख्या पिछले वर्ष 10.39 करोड़ रही। देश के इतिहास में पहली बार 10 करोड़ का आंकड़ा दर्ज किया गया।

मंत्रालय के अनुसार, 2016 में विमान से यात्रा करने वालों में कुल 7.3 करोड़ अंतर्राष्ट्रीय और 3.9 करोड़ घरेलू विमान यात्री शामिल थे।

देश में विमान यात्रियों की संख्या 2013 में 7.33 करोड़, 2014 में 8.14 करोड़ और 2015 में 8.94 करोड़ रही थी।

विमान सेवाओं के आधार पर 45.1 प्रतिशत अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों ने देश की दो नामी विमान सेवा कोरियन एयरलाइंस कॉर्पोरेशन और एशियाना एयरलाइंस कॉर्पोरेशन का इस्तेमाल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493