फ्रांस की आइरिस मितेनाएर बनीं मिस यूनिवर्स (राउंडअप)

मनीला, 30 जनवरी (आईएएनएस)। सौंदर्य प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स-2016 में दुनियाभर की सुंदरियों को मात देते हुए फ्रांस की आइरिस मितेनाएर ने यह खिताब अपने नाम कर लिया है।

फिलीपींस की राजधानी मनीला के मॉल ऑफ एशिया एरेना में मेजबान हार्वे ने आइरिस के नाम का ऐलान किया, वहीं भारत की रोशमिता हरिमूर्ति शीर्ष 13 में भी जगह नहीं बना पाईं।

मिस यूनिवर्स-2015 पिया वुर्ट्जबैक ने आइरिस (23) को ताज पहनाया। आइरिस डेंटल सर्जरी की पढ़ाई कर रही हैं। उन्हें खेलकूद, दुनियाभर में घूमने और नए फ्रांसीसी व्यंजन बनाने का भी शौक है।

इस प्रतियोगिता में मिस हैती को फस्र्ट रनरअप और मिस कोलंबिया को सेकंड रनरअप घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पूर्व मिस यूनिवर्स और भारतीय अभिनेत्री सुष्मिता सेन भी शामिल थीं।

सुष्मिता ने कहा, “यह एक पल है, जहां कोई मिस यूनिवर्स बनता है। वह ऐसे जवाब देती है, जो सभी को जोड़ता है। इसलिए, एक सही तरह से सही जवाब देने वाली सुंदरी मिस यूनिवर्स होती है और मैं अंतिम छह प्रतिभागियों में वह प्रतिभा देख सकती हूं।”

सुष्मिता ने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। इसके बाद वर्ष 2000 में भारत की लारा दत्ता ने इस प्रतियोगिता को जीता।

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के 65वें संस्करण में वैश्विक मुद्दों को स्पर्श किया गया। इसमें डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्रपति पद पर निर्वाचन और शरणार्थियों पर प्रतिबंध के मुद्दे शामिल थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493