काकीनाडा सेज को मिला 47000 करोड़ रुपये का निवेश

विशाखापट्टनम, 30 जनवरी (आईएएनएस)। जीएमआर इंफ्रास्ट्रकचर लिमिटेड (जीआइएल) की सहयोगी कंपनी, काकीनाडा सेज लिमिटेड (केसेज) ने आंध्र प्रदेश के काकीनाडा सेज में उत्पादन इकाई स्थापित करनेवाली विभिन्न कंपनियों के साथ 47,000 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

जीएमआर ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि ये समझौते सीआईआई की भागीदारी में यहां शनिवार को समाप्त हुए सम्मेलन में किए गए।

जीएमआर समूह काकीनाडा सेज नाम का एक विश्वस्तरीय औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर रहा है। यह 8,500 एकड़ क्षेत्र में फैला है, जो हर मौसम में काम करनेवाली हर तरह के माल के लिए गहरे बंदरगाह पर स्थित है। इसके प्रथम चरण में इसकी कुल उत्पादन क्षमता 1.6 करोड़ टन होगी।

जीएमआर के काकीनाडा सेज तेल और गैस क्षेत्र की प्रमुख सरकारी कंपनियां साथ मिलकर पेट्रोकेमिकल कांप्लेक्स की स्थापना कर रही हैं। इसमें कुल 40,000 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है, जो 2,000 एकड़ क्षेत्र में स्थापित की जाएगी।

गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (गेल), हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्प लिमिटेड (एचीसीएस) और आंध्र प्रदेश सरकार ने यहां निवेश के एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

वहीं केसेज ने पांच अन्य कंपनियों के साथ भी एमओयू पर हस्ताक्षर किए, जिनमें ऑयल कंट्री टबलर, केमिनेनी स्टील एंड पॉवर, यूनाइटेड सीमलेस टबरल, दीपक फेनोलिक्स और डीसीएस श्रीराम शामिल हैं, जो यहां उत्पादन संयंत्र स्थापित करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493