फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले अमेरिकी शेयरों में गिरावट

न्यूयॉर्क, 31 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी शेयर बाजार में सोमवार के कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई।

फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय बैठक मंगलवार को शुरू होने से पहले बाजार में गिरावट रही।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 187.09 अंकों यानी 0.93 फीसदी की गिरावट के साथ 19,906.69 पर रहा। एसएंडपी 500 सूचकांक 20.35 अंकों यानी 0.89 फीसदी की कमजोरी के साथ 2,274.34 पर बंद हुआ।

नैस्डैक कंपोजिट सूचकांक 62.51 अंकों यानी 1.10 फीसदी की गिरावट के साथ 5,598.28 पर रहा।

फेडरल रिजर्व की दिसंबर की बैठक में केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में 25 आधार अंकों का इजाफा किया था जो 2016 में पहली बार किया गया था।

फेडरल रिजर्व के इस फैसले से 2017 में ब्याद दरों में और बढ़ोतरी के संकेत मिले थे।

हालांकि, अधिकतर विश्लेषकों का मानना है कि फेडरल रिजर्व इस बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं करेगा लेकिन यह बैठक कई मायनों से बहुत खास रहने वाली है और इसलिए निवेशकों की नजर इस पर बनी रहेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493